ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / बेनामी संपत्ति के मामले में लालू परिवार को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट के...

बेनामी संपत्ति के मामले में लालू परिवार को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आयकर विभाग का एक्शन नहीं होगा

06-Sep-2022 11:30 AM

PATNA : 2018-19 में आयकर विभाग ने लालू और उनके परिवार के नाम पर 6 से ज्यादा बेनामी संपत्तियों को जब्त किया था। तब आयकर विभाग ने जिस कानून की मदद से इन संपत्तियों को जब्त किया था, उसे अब असंवैधानिक घोषित कर दिया गया है। इससे लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने बेनामी संपत्ति लेनदेन निषेध अधिनियम, 1988 की धारा 3 (2) को असंवैधानिक घोषित कर दिया है। 




सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की कई संपत्तियां बेनामी संपत्ति एक्ट के दायरे से बाहर आ गयी हैं। हालांकि, मनी लॉड्रिंग एक्ट के तहत प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने जिन संपत्तियों को जब्त किया है, उन मामले में कार्रवाई पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इडी ने 2018-19 में पीएमएलए कानून के अंतर्गत लालू परिवार की पटना से दिल्ली तक 6 से ज्यादा प्राॅपर्टी को जब्त किया था, जिसे अब रिहा करना होगा। 




अगर आपको बेनाम संपत्ति के बारे में नहीं पता तो हम आपको ये जानकारी भी दे देते हैं। ऐसी प्रॉपर्टी, जो किसी और के नाम पर हो और उसका भुगतान किसी और ने किया हो। ऐसी संपत्ति को बेनाम संपत्ति करार किया जाता है। गणपति डीलकॉम मामले की सुनवाई करते हुए कोलकाता हाइकोर्ट के फैसले को सही ठहराते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 22 अगस्त, 2022 को बेनामी संपत्ति (संशोधित) कानून 2016 को लेकर अहम फैसला सुनाया था। 




अब पांच सितंबर, 1988 से लेकर 25 अक्तूबर, 2016 के बीच जितनी भी बेनाम संपत्ति खरीदी गयी है, उनपर कार्रवाई नहीं की जाएगी। वहीं, 26 अक्टूबर 2016 से खरीदी गयी बेनामी संपत्ति पर क़ानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इस फैसले से सबसे ज्यादा राहत आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती ने राहत की सांस ली है। लालू प्रसाद की चर्चित संपत्ति पटना में एयरपोर्ट के पास केंद्रीय विद्यालय के सामने स्थित गेस्ट हाउस, धनौत क्षेत्र में 6 से ज्यादा प्लॉट और सगुना मोड़ इलाके में बने मॉल अब बेनामी संपत्ति एक्ट के दायरे से बाहर आ गयी हैं।