Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
13-Aug-2024 12:50 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय के बछवारा थाना क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत में ट्रिपल मर्डर केस में घायल हुए सात वर्षीय अंशु उर्फ अंकुश कुमार की भी मौत इलाज के दौरान पीएमसीएच में हो गई। बीते 10 अगस्त को पति-पत्नी समेत बच्चों को बदमाशों ने धारदार हथियार से काट कर जख्मी कर दिया था। जिसमें घटनास्थल पर ही पति-पत्नी और एक बच्चे की मौत हो गई थी।
दरअसल, रसीदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 में 10 अगस्त की सुबह एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या कर दी गई थी। अपराधियों के हमले में सात साल का अंकुश कुमार भी बुरी तरह से घायल हो गया था। बेहतर इलाज के लिए उसे बेगूसराय से पीएमसीएप रेफर किया गया था लेकिन पीएमसीएच में आखिरकार अंशू ने दम तोड़ दिया।
जिन लोगों की हत्या हुई उनमें 45 वर्षीया संजीवन सिंह, उनकी पत्नी 35 वर्षीया संगीता देवी और 10 साल की बेटी सपना कुमारी शामिल थी। वहीं संजीवन सिंह के 7 वर्षीय बेटे अंशु उर्फ अंकुश कुमार का इलाज के दौरान पीएमसीएच पटना में मौत हो गई है। अंशु की मौत के बाद पूरा परिवार खत्म हो गया। परिजनों में कोरहाम मचा हुआ है। पुलिस ने जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया है।