बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर
30-May-2020 10:51 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: सरकार दहेज प्रथा पर रोक के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन बेटियां लगातार दहेज की बलि पर चढ़ाई जा रही है. बेगूसराय जिले में फिर एक बार एक विवाहिता दहेज की शिकार हो गई.
दहेज में बाइक न मिलने पर नाराज पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की, लेकिन जब पत्नी नहीं मरी तो उसने उसे जिंदा जला दिया. पत्नी की जिंदा जलाकर हत्या करने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
मामवा खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बिजुलिया गांव की है. महिला की पहचान सुनील सहनी की पत्नी खुशबू कुमारी के रूप में हुई है. मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया है. बताया जा रहा है कि चेरियाबरियारपुर थाना के कुम्भी गांव की रहने वाली खुशबू की शादी बिजुलिया गांव के सुनील सहनी के साथ हुई थी. मृतका के परिजनों का कहना है कि बाइक को लेकर अक्सर उसे प्रताड़ित किया जाता था. मायके वालों ने जब बाइक नहीं दिया तो ससुरालवालों ने उसकी हत्या कर दी. शुक्रवार की रात गले में फंदा डालकर एवं उसके बाद जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.