पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश
01-Dec-2019 02:44 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिहार में इन दिनों चोरों के आतंक से लोग परेशान हैं. बेगूसराय में चोरी की एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया. दरअसल राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा के घर पर चोरों ने अपना हाथ साफ़ किया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात जिले के बलिया थाना इलाके की है. जहां मन शेरपुर गांव में चोरों ने राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा के घर पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर घर का ताला तोड़कर 10 बोरी सोयाबीन लेकर फरार हो गया. सांसद के घर में काम करने वाला एक शख्स ने बताया कि घर में 10 बोरी सोयाबीन रखा हुआ था. सुबह जब उसने दरवाजा खोला तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और वहां से सारे सोयाबीन गायब हैं.
घर पर काम करने वाले व्यक्ति ने फौरन इसकी सूचना सांसद राकेश सिन्हा को दी. उन्होंने पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी. घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बलिया थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है.