पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश
08-Dec-2019 12:26 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां पुलिस और छात्रों के बीच भिड़ंत की भिड़ंत में दर्जनों पुलिसवालों की जख्मी होने की खबर मिल रही है. रोड एक्सीडेंट में एक स्टूडेंट की मौत पर बवाल मचा रहे छात्रों ने पुलिस टीम पर हमला कर डीएसपी राजन सिन्हा और नगर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा को जख्मी कर दिया. मौके पर स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है. भारी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया है.
वारदात जिले के नगर थाना के ज्ञान भारती इलाके की है. जहां एक स्टूडेंट की सड़क हादसे में मौत के बाद उसके साथियों ने एनएच-31 को जाम कर दिया. इस दौरान छात्र सड़क पर आगजनी कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. घंटों हंगामा करने के बाद छात्र काफी उग्र हो उठे. छात्रों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की. दर्जनों गाड़ियों के शीशे फोड़ डाले. मिली जानकारी के मुताबिक पत्रकारों के ऊपर भी हमला बोला गया है. उनके साथ मारपीर कर कई मोबाइल छीन दिए गए हैं.
घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस छात्रों को समझाने की कोशिश में जुटी हुई थी. इस दौरान छात्रों ने पुलिस टीम पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी. इस हमले में डीएसपी राजन सिन्हा और नगर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा समेत दर्जनों पुलिसवाले जख्मी हो गए. पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लिया है. डीएसपी ने बताया कि छात्र बेकाबू होकर पुलिस पर रोड़ेबाजी कर रहे थे. स्थिति बिगड़ते देख मौके पर कई थानों की टीम को फौरन बुलाया गया. पुलिस के मुताबिक बाघी गांव के रहने वाले राम प्रकाश राय का बेटा विवेक कुमार रात में अपने साथी राहुल भारद्वाज के साथ खम्हार गांव से एक शादी कार्यक्रम से होकर लौट रहा था. इस दौरान बाजार समिति के पास किसी अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई.