बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर
04-Jul-2020 03:38 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। पहले लूट की घटना को अंजाम दिया फिर अपराधी की खोजबीन करने पहुंची पर अपराधियों ने हमला बोल दिया। हमले में थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गये।
खोदाबंदपुर थाने के पुलिस के ऊपर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है।इस फायरिंग में खोदावंदपुर थाना प्रभारी सहित सभी पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे हैं। खोदावंदपुर थाना प्रभारी सहित सभी पुलिसकर्मियों ने अपनी साहस का परिचय देते हुए अपराधियों को खदेड़ कर हथियार के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार किया है। मामला खोदावंदपुर थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि आज सुबह चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बसही में ईंट भट्टा ठेकेदार दिनेश यादव को गोली मारकर ढाई लाख दिनदहाड़े लूट लिया था। इसके बाद से ही पुलिस ने लगातार सभी जगहों पर छापेमारी ताबड़तोड़ कर रही थी उसी दरमियान जब खोदावंदपुर थाने पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर जा रहे दो युवकों को रोकने का प्रयास किया उसी दौरान पुलिस के उपर फायरिंग कर दिया गया। पुलिस वहां से किसी तरह जान बचाकर दोनों अपराधी को खदेड़ कर पकड़ा।
एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि आज चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बसही में दिनदहाड़े लूट हुई थी इसी को देखते हुए सभी जगह छापेमारी चल रही थी उसी दौरान खोदावंदपुर थाने की पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर दो अपराधी जब पुलिस को देखा वहां से वह भागने लगे। पुलिस जब दोनों अपराधी को पीछा किया तो अपराधियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ 3 राउंड फायरिंग कर दिया। इस फायरिंग में खोदावंदपुर थाना प्रभारी सहित सभी पुलिस कर्मी ने साहस का परिचय देते हुए। वह दोनों अपराधी को खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। उस अपराधी के पास से एक देशी पिस्टल और दो रिवाल्वर 6 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
एसपी ने बताय़ा कि इन दोनों अपराधियों ने ही ईट भट्टा के ठेकेदार दिनेश यादव को गोली मारकर दिनदहाड़े ढाई लाख रुपया लूटा है। फिलहाल उस अपराधी से पूछताछ की जा रही है। बताते चलें कि चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बस्सी गांव में आज सुबह ईट भट्टा ठेकेदार दिनेश यादव जब मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर औरे जा रहे थे उसी दरमियान एक मोटरसाइकिल पर दो अपराधी ने गोली मारकर ढाई लाख रुपया दिनदहाड़े लूट लिया था। उसके बाद से ही पुलिस महकमे में खलबली मची हुई थी।