अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
04-Feb-2023 05:33 PM
By First Bihar
BEGUSARAI: बेगूसराय में बीते दो फरवरी को चुनावी रंजिश में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े परना पंचायत के मुखिया वीरेंद्र शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शनिवार को जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव बेगूसराय पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त की।
पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में हत्याओं का कारवां सा बन गया है। अपराधियों के मनोबल बढ़ाने में समाज का भी योगदान है। जाति के अपराधियों को समाज से संरक्षण मिलता है। सांप को देख कर मार देते हैं। पागल हाथी को मौत के घाट उतार दिया जाता है तो अपराधियों के साथ जात की भावना क्यों जागृत होती है? जबकि अपराधी, अपराधी ही हैं।
पप्पू यादव ने कहा कि वीरेंद्र शर्मा पिछले सात सालों से मुखिया थे। वे बहुत ईमानदार व्यक्ति थे और 7 सालों में अपने घर में कुछ नहीं भरा। उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं है। ऐसे लोगों की हत्या पर समाज भले चुप बैठ जाए, लेकिन हम चुप नहीं बैठने वाले हैं। हम इनको न्याय दिलाने के लिए हर संभव लड़ाई लड़ेंगे। पप्पू यादव ने मांग की है कि मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर अपराधियों को सजा दिलाई जाए। SIT की जांच हों और हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए।