1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना
05-Nov-2023 09:56 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी कर सील पैक करने वाली मशीन और रैपर बरामद किया है। बेगूसराय के मटिहानी थाना पुलिस ने चकोर गांव में छापेमारी की जहां विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्वेदन किया गया।
बताया जाता है कि मटिहानी थानाध्यक्ष विवेक भारती को इस बात की सूचना मिली थी कि चकोर निवासी धाजो राय के बेटे दिनकर अपने घर में ही खुद से विदेशी शराब का निर्माण करता है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने दिनकर के घर में छापेमारी की जहां से सील पैक करने वाली एक मशीन, 431 पीस बोतल का ढक्कन, 75 पीस खाली बोतल, 15 लीटर स्प्रिट, 20 लीटर बना विदेशी शराब एवं शराब बनाने का रंग बरामद किया गया है।
शराब बनाने वाले दिनकर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर हिमांशू ने बताया कि अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और धंधेबाज को धर दबोचा। शराब बनाने वाले दिनकर के अलावा तीन अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की गई है। अन्य शराब के धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।