NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
20-Nov-2019 09:18 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है. जहां रतनपुर में लीची बगान में फंदे से लटकता हुआ युवक का शव मिला है. वहीं मृतक का छोटा भाई भी गायब बताया जा रहा है. युवक का शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.
घटना रतनपुर ओपी के रतनपुर हेमरा रोड की है, जहां स्थित लीची बगान में युवक का शव मिला है. बताया जाता है कि बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने पेड़ से लटकते हुए एक युवक की लाश देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है.
मृतक की पहचान रतनपुर निवासी ई-रिक्शा चालक राजेश कुमार सिंह उर्फ झामो सिंह के 14 साल के बेटे सूरज कुमार के रुप में की गई है. बताया जा रहा हि कि सूरज का छोटा भाई सोनू भी घर से गायब है. मृतक के परिजनों ने का कहना है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को छुपाने के नियत से फंदे से लटकाया गया है. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.