बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
06-Dec-2020 01:58 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : इस वक्त एक ताजा खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की एक घटना को अंजाम दिया है. अपराधी बाइक लूटकर फरार हो गए हैं. मामला सामने आने के बाद पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना इलाके की है, जहां फतेहा ओवर ब्रिज के पास अपराधी बाइक लूटकर फरार हो गए. पीड़ित व्यक्ति के मुताबिक वह अपनी बाइक लेकर कहीं जा रहा था. इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने हथियार के साथ उसपर धावा बोल दिया और फिर बंदूक भिड़ाकर उससे बाइक लूट ली.
घटना के बाद पीड़ित शख्स ने फौरन पुलिस को इस मामले की जानकारी दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है. बछवाड़ा थाना की टीम लुटी हुई बाइक के बारे में पता लगा रही है.