किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
22-Sep-2022 05:40 PM
BEGUSARAI: बेगूसराय में कल बुधवार को फिर फायरिंग की घटना हुई थी। मटिहानी थाना के 500 मीटर पहले दो बाइक सवार 5 बदमाशों ने 5 राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गये थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया जबकि फरार 3 अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
गिरफ्तार दोनों अपराधियों की पहचान कर ली गयी है। एक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के खरीदी गांव निवासी पुनीत राम के बेटे नीरज और दूसरे की पहचान बदलपुरा निवासी मुकेश सिंह के पुत्र निर्मल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस की माने तो मटिहानी निवासी दीपांशु का किसी के साथ मारपीट हुआ था जिसके बाद दहशत फैलाने के लिए आरोपियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।
जिसके बाद पांचों अपराधी एक दुकान पर सिगरेट पीते नजर आया था। पांचों अपराधियों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी। चार बदमाश बदलपुरा का रहने वाला है जबकि एक खरीदी निवासी है। बदलपुरा निवासी बदमाशों की पहचान केशव, गौरव, निर्मल और छोटू के रुप में हुई है। पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है जबकि तीन अपराधी अब भी फरार है।