बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
03-Jan-2020 07:43 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर नए साल में भी रूकने का नाम नहीं ले रहा है. बेगूसराय में आये दिन हत्या और लूट जैसी बड़ी वारदात सामने आ रही हैं. एक बार फिर से अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी एक दुकानदार को गोली मारकर फरार हो गए. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
लूटपाट के लिए मारी गोली
वारदात बेगुसराई जिले के मंसूरचक थाना इलाके की है. जहां जहां एक बार फिर से अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपराधी एक दुकानदार को गोली मारकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक लूटपाट की नियत से अपराधियों ने दुकानदार को अपना निशाना बनाया. घायल दुकानदार की पहचान मंसूरचक थाना इलाके के मादा गांव के रहने वाले सुबोध सिंह के बेटे दीपक सिंह के रूप में की गई है. दीपक गोली लगने के कारण गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
तफ्तीश में जुटी पुलिस
जख्मी दीपक सिंह दलसिंहसराय में इलेक्ट्रिक धर्म कांटा दुकान चलाता है. गुरूवार की देर शाम वह दुकान बंद कर वापस घर लौट रहा था. इस दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार दी. मंसूरचक थाना की टीम इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष के मुताबिक लूटपाट के लिए अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है. जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जायेगा.