नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
23-Jul-2021 07:59 AM
By Jitendra
BEGUSARAI : जिले में अपराधिक घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधियों ने एक बार फिर से बेगूसराय को दहला दिया है। बेगूसराय में डबल मर्डर की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। एक गिट्टी कारोबारी और उसके ड्राइवर की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।
घटना गुरुवार की देर शाम की है। नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा बभंगामा लाइब्रेरी के पास अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। मृतकों की पहचान पहसारा के रहने वाले राजकिशोर सिंह उर्फ खोपड़ी सिंह का बेटे गुड्डू कुमार और बनई महतो का बेटे बबलू महतो के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गुड्डू जब अपने दुकान को बंद कर घर जाने की तैयारी में था तभी अपराधियों ने उसे गोली मारी। इस घटना के बाद पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी तभी दूसरी तरफ ड्राइवर का काम कर वाले बबलू को घर से खींच कर अपराधियों ने पहले उसकी पिटायी की और फिर उसकी हत्या कर दी।
इस डबल मर्डर के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी। बताया जाता है कि पहली घटना के बाद काफी तादाद में पुलिस बल गांव में मौजूद थी उसके बावजूद अपराधियों ने बबलू महतो की हत्या कर दी। डबल मर्डर के बाद पूरे इलाके में तनाव है। जिले के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच स्थिति नियंत्रण करने में जुटी हुई है।