बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर
30-Aug-2020 09:50 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : इस वक्त एक ताजा खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां दो युवकों की हत्या से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. दो लड़कों की हत्या कर डेड को फेंका गया है, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. शवों को अपने कब्जे में लेकर पुलिस इस हत्याकांड की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात बेगूसराय जिले के बखरी थाना इलाके में बागवन पंचायत की है. जहां सिसौनी स्थित चंद्रभागा नदी के जंगल में दो युवकों का शव बरामद हुआ है. दोनों शव मिलने से उस इलाके में सनसनी फैल गई है. दोनों युवक की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र निवासी चंद्रशेखर सदा के पुत्र राजीव सदा तथा एतबारी सदा के पुत्र भगवान सदा के रूप में हुई है.
शव को देखने से वह चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है. स्थानीय लोग युवकों की हत्या कर शव को यहां फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर तहकीकात में जुट गई है. लोग प्रेम प्रसंग में की गई हत्या की बात कर रहे हैं.
इधर इस डबल मर्डर से क्षेत्र में सनसनी देखी जा रही है. शव के देखे जाने के बाद से ही लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुटी हुई है. बखरी थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने भी बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है. युवक के 25 अगस्त को यहां आने की सूचना मिल रही है. पुलिस सभी बिंदुओं पर इस घटना की छानबीन कर रही है.