Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन कल खत्म हो जाएगी NEET UG आवेदन की तारीख, जानिए MBBS की सीटें और 4 अहम बदलाव बिहार के 5 जिलों में बनेगा नया थाना, 46.34 करोड़ की मंजूरी BIHAR: होली के दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद Bihar News: भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति को पहुंचा नुकसान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान
12-Apr-2021 08:34 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने सोए अवस्था में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारो गांव की बताई जा रही है. मृतक की पहचान बारो निवासी अर्जुन कसेरा के 42 वर्ष पुत्र रतन कुमार के रूप में की गई है.
बताया जाता है कि रतन कुमार अपने घर पर सोया हुआ था, उसी समय अज्ञात अपराधियों ने सोए अवस्था में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. परिजनों ने बताया कि खाना पीना खाकर रतन कुमार सो रहा था तभी अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. सुबह जब परिजन उसे जगाने गए तो उसका शव खून से लथपथ पड़ा मिला. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फुलवरिया थाना पुलिस को दी.
मौके पर फुलवरिया थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दी है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. फुलवरिया थाना अध्यक्ष का कहना है कि अज्ञात अपराधियों के द्वारा रतन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. फिलहाल सारे बिंदुओं पर जांच की जा रही है.
मिली जानकारी के अनुसार रतन कुमार पूर्ण रूप से विकलांग था. वह घर पर ही रहकर कुछ काम करता था. वहीं, इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. फिलहाल रतन की हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं पाया है. मामले की जांच की जा रही है.