Patna News : पटना चाणक्य लॉ कॉलेज के LLM छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में रूम से लव लेटर भी बरामद; मां ने जताई यह आशंका Patna Smart City : पटना में बनेगी 14 लेन की सबसे चौड़ी सड़क, सगुना मोड़ से रूपसपुर नहर तक दिखेगा बदला -बदला नजारा Red Bird Air Ambulance : झारखंड एयर एंबुलेंस हादसा: बचपन में पिता को खोया, भाई ने पाला — पटना के पारामेडिकल कर्मी की दर्दनाक मौत बिहार मौसम अपडेट: फरवरी के अंत में बढ़ी गर्मी, सुबह-शाम ठंड बरकरार पताही PHC से भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाईयां मिलने के बाद सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, कहा..दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, डायल 112 की टीम ने दबोचा, मास्टर चाबी भी बरामद टाई नहीं पहनने पर PT टीचर ने 7वीं के छात्र को ग्राउंड का 5 चक्कर मरवाया, जॉन्डिस होने के चलते और बिगड़ी तबीयत पुनारख-किऊल तीसरी-चौथी रेल लाइन को मंजूरी, 9,072 करोड़ की 3 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 9,072 करोड़ की 3 रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को दी मंजूरी कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग
28-Dec-2020 04:40 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. इसी कड़ी में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस हत्या के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हेमरा गांव की है.
मृतक की पहचान छौराही थाना क्षेत्र के हरेरामपुर निवासी गोपाल चौधरी के पुत्र गोलू कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि गोलू कुमार बेगूसराय में रहकर पढ़ाई करता था. आज भी वह अपने घर में था उसी दौरान अपने रिश्तेदार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ. इसी से गुस्से में रिश्तेदार ने गोलू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी. गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग जैसे ही दौड़े वैसे ही आरोपी मौके से फरार हो गया.
वहां पर मौजूद लोगों ने खून से लथपथ गोलू कुमार को गिरा पड़ा देखा तो उठाकर एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए लाया जहां उसकी मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. फिलहाल मौके पर मुफस्सिल थाने के पुलिस पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है.