किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
15-Oct-2022 07:58 PM
BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है जहां बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने एक ठेकेदार को गोली मार दी है। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल ठेकेदार को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना नगर थाना के सर्वोदय नगर मोहल्ले की है। बताया जाता है कि पेटी कांट्रेक्टर का काम करने वाले केशव कुमार अपने घर के पास दुकान पर खड़ा था तभी बाइक सवार दो बदमाश पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में दो गोली केशव कुमार को लगी है। गंभीर हालत में केशव कुमार को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर छानबीन शुरू की गयी। ठेकेदार को गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। केशव को गोली किस वजह से मारी है यह स्पष्ट नहीं हो सका है। सरेशाम भीड़भाड़ वाले इलाके में फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। बेगूसराय में लगातार अपराधी बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं जो पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रही है।