Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त
16-May-2021 09:36 AM
By JITENDRA
BEGUSARAI: लॉकडाउन के बावजूद बेगूसराय में इन दिनों अपराधी बेखौफ नजर आ रहे हैं। ताजा मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का है जहां अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे भी मन नहीं भरा तब बदमाशों ने युवक को बंधक बनाकर बंद कमरे में उसकी जमकर पिटाई की। घायल युवक की पहचान वार्ड 8 निवासी अशर्फी यादव का पुत्र अंजेश कुमार के रूप में हुई है।
घायल युवक ने बताया कि वह पंचवीर बाजार से सब्जी खरीदकर घर लौट रहा था तभी आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने उसे घेर लिया। पहले तो जेब में रखे 22 हजार कैश, घड़ी और गले की चेन छीन ली। लूटपाट करने के बाद हथियारबंद अपराधियों ने उसे गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिसके बाद अपराधियों ने उसे बंधक बना लिया और एक कमरे में ले जाकर उसकी जमकर पिटाई की गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची ने पीड़ित युवक को अपराधियों के चंगुल से छुड़ाया। हालांकि इस दौरान सभी बदमाश पुलिस को देख फरार हो गये। जिसके बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना से इलाके के लोग भी काफी दहशत में हैं।