बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
04-Dec-2020 09:54 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : इस वक़्त एक बड़ी खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. पिछले दो-चार दिनों से लगातार जिले में गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं. अपराधी बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस की नाक में दम कर चुके हैं. ताजा मामला जिले के नगर थाना इलाके की है, जहां 20 से 25 के संख्या में आये अज्ञात अपराधियों ने एक वकील के घर पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की है.
वारदात बेगूसराय शहर के टाउन थाना इलाके की है. जहां जेल गेट एनएच 31 के पास अचानक से 20 से 25 के संख्या में आये अज्ञात अपराधियों ने एक वकील के घर पर धावा बोला. इस दौरान बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की, जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई. बताया जा रहा है कि घर के शीशे को अपराधियों ने चकनाचूर कर दिया है. वाहनों को भी क्षतिग्रस्त करने की सूचना मिल रही है.
बताया जाता है कि अधिवक्ता सुबोध कुमार अपने घर पर था उसी दरमियान 20 से 25 अज्ञात अपराधियों ने उनके घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस फायरिंग से सभी परिवार बाल-बाल बच गए.
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घर का खिड़की एवं गाड़ी को भी अपराधियों ने तोड़फोड़ किया.घटना के बाद पूरे परिवार दहशत का माहौल में है.फिलहाल नगर थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर तफ्तीश में जुट गई है.