नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
19-May-2021 08:43 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय जिले में कोरोना महामारी में भी आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला जिले के लाखो थाना क्षेत्र की है, जहां लूटपाट के दौरान अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस वारदात की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना बेगूसराय जिले के लाखो थाना क्षेत्र की है, जहां इनियार ढाला के पास बेखौफ अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी. लूटपाट की घटना के दौरान बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए. गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल की पहचान रजौरा वार्ड नंबर 11 निवासी उमेश राय का लगभग 24 वर्षीय पूत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है.
पीड़ित उमेश राय ने बताया कि वह अपने फुआ को अस्पताल से ईलाज करवा कर इनियार घर पहुंचकर वापस अस्पताल आ रहा था. उसी दरमियान इनियार ढाला के पास एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पहले बाइक की चाभी छिनने की कोशिश की लेकिन जब इसने विरोध किया तो उस पर ताबड़तोड़ तीन गोली चला दी. जिसमे दो गोली किसी तरह अपने आपको बचा लिया लेकिन तीसरी गोली उसके दाहिने हाथ में लगी. जिससे वह घायल हो कर जमीन पर गिर कर बेहोश हो गया. तभी बदमाश उसकी बाइक छीनते हुए मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए.
गोली लगने से युवक बेहोश होकर गिरा पड़ा हुआ था. इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने लाखों थाने के पुलिस को दी. मौके पर लाखों थाने की पुलिस पहुंचकर घायल युवक को इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया. फिलहाल लाखो थाने की पुलिस सारे बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है.