मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
11-Jun-2023 06:21 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि एक के बाद एक अपराधी की घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार आम के बगीचे की रखवाली करने वाले अधेड़ को बदमाशों ने गोली मारी है। घटना मंझौल थाना क्षेत्र की है।
बताया जाता है कि मंझौल पंचायत-चार सिउरी स्थित बांध के समीप डेरा पर सोए हुए अधेड़ को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल की पहचान मंझौल पंचायत-चार वार्ड संख्या 12 निवासी 55 वर्षीय विष्णुदेव ठाकुर उर्फ बीसो ठाकुर के रूप में हुई।
परिजनों ने घायल को बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि बूढ़ी गंडक नदी के बांध के पास डेरा पर आम के बगीचे में बीसो ठाकुर सोए हुए थे।
तभी अज्ञात बदमाशों ने सोए अवस्था में उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही ओपी अध्यक्ष अजीत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। बदमाशों ने गोली क्यों मारी है इस बात का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।