Bihar News: भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति को पहुंचा नुकसान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान एक्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: अपने गृह क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा, निर्माणाधीन स्कूल भवन और ROB को देख दिये ये निर्देश बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस
09-Mar-2024 07:50 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय के वीरपुर प्रखंड के नौला चौक के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक साथ कई घरों में भीषण आग लग गयी। अगलगी की इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना भगवान थाना क्षेत्र के नौला स्थित मुसहरी टोला की है।
अगलगी की इस घटना में नौला निवासी राम पति देवी ,अंजू देवी, बदाम देवी ,मोहम्मद मुस्तफा रेहना खातून ,नजरुल खातून ,अमीना खातून ,अनिल पासवान, रंजन पासवान ,पार्वती देवी, अंजली देवी कपिल देव पासवान, सबरूण खातून समेत कई लोगों का घर जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण खाना बनाने के दौरान चिंगारी का निकलना बताया जाता है। आग की लपटें इतनी तेज थी की आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया था।
एक घर में लगी आग ने देखते ही देखते कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। जब तक दमकल की गाड़ी पहुंचती तब तक झोपड़ीनुमा कई झोपड़ियां जलकर राख हो गयी। घर में रखे नगद, गहना सहित कई सामान भी पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया। मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के अनुसार करीब 58 लोगों का घर इस अग्निकांड में जलकर खाक हो गया है।
पीड़ित परिवारों में ज्यादात्तर दलित और अल्पसंख्यक समुदाय के लोग हैं। अगलगी की सूचना पाकर एसडीओ राजीव कुमार, बीडीओ अरुण कुमार निराला , सीओ भाई वीरेंद्र मौके पर पहुंचे और पूरी घटना का जायजा लिया। वहीं उप प्रमुख सुबोध पासवान, मुखिया रिचा देवी मुखिया प्रतिनिधि प्रीतम कुमार, वीरपुर पूर्वी के मुखिया प्रतिनिधि रामप्रवेश सिंह,पंसस प्रतिनिधि चंदन कुमार , पूर्व पंसस शंभू पासवान समेत कई जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से अग्नि पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता मुहैया की मांग की। अधिकारियों की टीम फिलहाल अग्निकांड पीड़ितों के सत्यापन और उनकी सूची तैयार करने में जुटी है। 

