Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
08-Jan-2022 07:06 PM
BEGUSARAI: जिन्दगी और मौत के बीच जूझती बेगूसराय की निर्भया ने आखिरकार आज 8वें दिन इलाज के दौरान पीएमसीएच में दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बेगूसराय में शोक की लहर देखी जा रही है। बताया जाता है कि इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को तो गिरफ्तार किया लेकिन मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग ग्रामीण कर रहे हैं।
क्या हैं पूरा मामला
दरअसल मामला बेगूसराय के डंडारी थाना क्षेत्र का है। जहां 31 दिसंबर के दिन बीच चौराहे पर तीन मनचलों ने एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तब बदमाशों ने चाकू से इस कदर हमला किया की वह बुरी तरह से घायल हो गयी। घायल छात्रा सड़क पर तड़पती रही तभी उसे छोड़ मनचले मौके से फरार हो गये। खून से लथपथ छात्रा बीच सड़क पर मदद की गुहार लगा रही थी तभी एक राहगीर ने इसकी सूचना परिजनों को दी।
जिसके बाद परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। लड़की की स्थिति को देखकर सभी हैरान रह गये। पीड़िता को कराहता देख परिजन आनन-फानन में उसे पीएचसी ले गये। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी स्थिति और बिगड़ने लगी जिसके बाद पीड़िता को पीएमसीएच रेफर किया गया। पीएमसीएच में उसे भर्ती कराया गया जहां आज घटना के 8वें दिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि नववर्ष पर गिफ्ट देने के बहाने मोहनपुर के एक लड़के ने छात्रा को घर से बुलाया था। छात्रा के गांव का युवक उससे एकतरफा प्यार करता था। दूसरे लड़के के साथ बातचीत करते देखा तो उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से जब वह लड़का भाग गया तो छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने चाकू से गोदकर हमला कर दिया। जिसके बाद खून से लथपथ छात्रा बीच सड़क पर मदद के लिए लोगों को बुलाती रही।
एक शख्स ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया लेकिन मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसे पकड़ पाने में