Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
15-May-2021 10:40 AM
By JITENDRA
BEGUSARAI: जेसीबी के नशेड़ी ड्राइवर ने 21 साल के युवक को कुचल डाला। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक को कुचलने के बाद ड्राइवर अनियंत्रित होकर जेसीबी के साथ पुल के नीचे नदी में जा गिरा।
मृतक की पहचान बिसनपुर आहोक निवासी मणि कुमार सिंह के इकलौते पुत्र निखिल कुमार के रूप में हुई है। जो झारखंड में जियो कंपनी में काम करता था। बहन की शादी में शामिल होने के लिए वह अपने गांव लौट रहा था।
बहन को सरप्राइज देने के लिए उसने बलिया एजेंसी से बाइक लेकर घर लौट रहा था। गांव पहुंचने से पहले ही गंडक नदी पुल पर उसकी बाइक की लाइट बंद हो गयी। जिसे ठीक करने के लिए वह रुका था तभी यह हादसा हुआ।
परिजनों ने बताया कि जेसीबी का ड्राइवर नशे में था जिसके कारण अनियंत्रित होकर उसने पहले एक बोलेरो में टक्कर मारी उसके बाद युवक को कुचलते हुए जेसीबी नदी में जा गिरी। इस दौरान नशेड़ी ड्राइवर भी नदी में कूद पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।