BPSC TRE-3 teacher transfer : 100–500 किमी दूर पोस्टेड शिक्षकों के लिए राहत वाली खबर, इस महीने के बाद बदलेगी तस्वीर; मंत्री का एलान Nawada Road Accident : तिलक समारोह जा रहे चाचा-भतीजा समेत 3 की दर्दनाक मौत, बिजली पोल से टकराई बाइक IRCTC ID Block News : रेलवे ने बदले ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम, कई यूजर्स पर गिरेगी गाज; 24 घंटे के लिए बंद हो सकती है आपकी ID NEET Student Case : पटना नीट छात्रा मौत मामले में जांच तेज, फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों की दोबारा पड़ताल शुरू; जानिए क्या है नया अपडेट ALP Bharti 2026: युवाओं के लिए रेलवे में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, इतने पोस्ट पर जल्द जारी हो सकता है नोटिफिकेशन; यहां पढ़े वैकेंसी डिटेल Namo Bharat Train : 'अब मिनटों में तय होगा दिल्ली से मरेठ तक का सफ़र ...', PM मोदी आज करेंगे नमो भारत के फुल स्ट्रेच का शुभारंभ Bihar Transport Department : बिहार में 27 जिलों में खुलेंगे नए ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, अनफिट गाड़ियों पर कसेगा शिकंजा Bihar Gram Kachahari : ग्राम कचहरी को मिले इतने मामलों में सुनवाई का अधिकार, अब गांव में ही होगा न्याय — जानिए क्या है पूरी खबर Bihar Rajya Sabha Election : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी शतरंज, क्या तेजस्वी दिखा पाएंगे दम या नीतीश -सम्राट इस मैदान में भी कर देंगे परास्त Home Guard Vacancy : बिहार में होमगार्ड की बंपर बहाली, 13,500 नए जवान होंगे बहाल; हर दिन मिलेंगे इतने रुपए
13-Jun-2021 03:26 PM
By jitendra
BEGUSARAI: बेगूसराय में एक कलयुगी पति की करतूत सामने आई है। घरेलू विवाद को लेकर पति ने पत्थर से कुचलकर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और इससे भी मन नहीं भरा तब रेलवे ट्रैक में लाश को फेंक दिया। शव को रेलवे ट्रैक पर फेंककर भागते पति पर जीआरपी की नजर पड़ गयी। फिर क्या था जीआरपी ने खदेड़कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।
पत्थर से कुचलकर पत्नी की निर्मम हत्या
पति द्वारा पत्नी की हत्या के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने का मामला बेगूसराय में सामने आया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना नगर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास की है। मृतका की पहचान 45 वर्षीय कुसमा देवी के रूप में हुई जो बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा वार्ड संख्या 10 की रहने वाली थी। मृतका के पति राजेश सदा ने ही उसकी निर्मम हत्या की।
पति की मौत के बाद देवर से की थी शादी
बताया जाता है कि महिला के पहले पति उपेंद्र सदा की मौत के बाद उसने अपने देवर राजेश सदा से शादी कर ली थी। देवर से शादी करने के बाद अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ करता था। कई बार तो यह विवाद मारपीट तक पहुंच जाती थी। दोनों के बीच का यह विवाद हत्या का रूप ले लिया।
लाश को ठिकाने लगाने के दौरान जीआरपी ने दबोचा
महिला के दूसरे पति और रिश्ते में देवर लगने वाले राजेश सदा ने घरेलू विवाद को लेकर उसकी पत्थर से कुचल-कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या से भी मन नहीं भरा तब लाश को पीठ पर रखकर रेलवे ट्रैक की ओर निकल पड़ा जहां रेलवे ट्रैक पर लाश को फेंककर वह भागने लगा लेकिन तभी जीआरपी की नजर उस पर पड़ गयी। जीआरपी ने उसे खदेड़ कर पकड़ा और उसे संबंधित थाने के हवाले किया।
आरोपी पति ने अपना जुर्म कबुला
आरोपी राजेश सदा ने बताया कि एक साल पहले उसके भाई की मौत हो गयी थी। जिसके बाद उसने भाभी से शादी रचा ली। शादी के बाद से अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ करता था। शनिवार को भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर उसने पत्थर से कुचलकर पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद जब वह लाश को ठिकाने लगाने के लिए रेलवे ट्रैक के पास फेंकने गया तभी जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।