रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश चेक बाउंस केस में जेल में बंद राजपाल यादव, जानिए.. कैसे एक फिल्म ने बदल दी लग्जरी लाइफ जीने वाले एक्टर की जिंदगी
24-May-2021 12:16 PM
By JITENDRA
BEGUSARAI: Lockdown के बावजूद बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। बेखौफ अपराधी आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लॉकडाउन के बीच अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जुनेदपुर ढाला के पास की है।
मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर डीह निवासी अरुण मिश्र के 22 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि कन्हैया कुमार खड़े थे तभी अचानक अपराधी आ पहुंचे और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
घटना के संबंध में मुफ्फसिल थाना की एसआई रेखा कुमारी ने बताया कि शराब विवाद को लेकर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।