BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
03-Oct-2024 08:07 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: बिहार के सहरसा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक अधिकारी की गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर दो राज्यों का है। गाड़ी के आगे के नंबर प्लेट पर बिहार का रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा हुआ है जबकि कार के पीछे लगे नंबर प्लेट पर उत्तर प्रदेश का नंबर लगा हुआ मिला है। बिहार के सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड की बीडीओ का यह पर्सनल गाड़ी है। जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं पूरे इलाके में अब इस बात की चर्चा खूब हो रही है। लोग कई सवाल उठा रहे हैं।
बता दें कि जब भी आप कोई वाहन खरीदते हैं तभी परिवहन विभाग की ओर से गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाता है। एक नंबर प्लेट गाड़ी के आगे और दूसरा गाड़ी के पीछे लगता है। जिसमें एक ही नंबर दोनों प्लेट पर लिखा रहता है। लेकिन सहरसा के सौर बाजार प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी यानि बीडीओ साहब की प्राइवेट कार पर दो राज्यों का नंबर लिखा हुआ मिला है। गाड़ी के आगे वाले नंबर प्लेट पर बिहार का रजिस्ट्रेशन संख्या (बीआर 06 डीटी 8204) लिखा हुआ है। जिसके ऊपर बिहार सरकार प्रशासन प्रखंड विकास पदाधिकारी सौर बाजार सहरसा का बोर्ड भी लगा हुआ है।
वही पीछे में यूपी का रजिस्ट्रेशन नंबर (यूपी 14 सीजे 7708) और बिहार सरकार लगा हुआ है। एक ही वाहन और वह भी किसी पदाधिकारी का जिस पर दो अलग अलग राज्य का नंबर प्लेट लगा है जिसका वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि यदि यही यह गाड़ी किसी आम नागरिक की होती तो न जाने किस किस तरह के जुर्माने और कार्रवाई से गुजरना पड़ता। इस बाबत पूछे जाने पर बीडीओ नेहा कुमारी ने बताया कि सौर बाजार में वीडियो और फोटो वायरल होना पुरानी बात है।
बीडीओ नेहा कुमारी ने कहा कि पहले यूपी का नंबर था जिसे बिहार का कराए है। डीटीओ कार्यालय में पीछे वाला नंबर प्लेट नहीं खोला गया और कार्यालय आने की जल्दबाजी थी जिसके कारण वही नंबर लगा रह गया। इसी दौरान किसी ने फोटो और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। उन्होंने बताया कि बिहार के रजिस्ट्रेशन के लिए मुजफ्फरपुर से नंबर ली थी लेकिन नंबर प्लेट सहरसा जिला परिवहन कार्यालय से लिये हैं। वहां नंबर प्लेट नहीं खुला तो बाहर से खुलवाकर आने को कहा गया था।
वह इस वाहन से अपने आवास से कार्यालय आती जाती है। क्षेत्र में जाने के लिए सरकारी वाहन का उपयोग करती है। इधर वीडियो वायरल होने के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि जिस गाड़ी पर सरकारी बोर्ड और पीछे शीशा पर बड़ा सा बिहार सरकार लिखा हो। उस वाहन पर दो-दो राज्य का नंबर प्लेट शोभा नहीं देता। हालांकि वायरल हो रहे इस वीडियो के सत्यता की कोई पुष्टि 1st Bihar नहीं करता।
बिहार के अधिकारी की अनोखी गाड़ी, आगे बिहार तो पीछे यूपी का है नंबर, अगर किसी आम नागरिक के गाड़ी पर होता तो न जाने किस किस तरह के जुर्माने और कार्रवाई से गुजरना पड़ता#Bihar @SaharsaDm #Bihar #Biharnews pic.twitter.com/sCmm4BVsWp
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) October 3, 2024




