मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
10-Nov-2024 02:38 PM
By First Bihar
DESK: हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंटोगे तो कटोगे का नारा दिया था। इसको लेकर पूरे देश में सियासी घमासान छिड़ गया था। इसी बीच योगी का यह नारा अब शादी के कार्ड तक जा पहुंचा है। बीजेपी के कार्यकर्ता ने अपने भाई की शादी के इनविटेशन कार्ड पर योगी का यह नारा छपवाया है।
दरअसल, देश के दो राज्यों महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव और 13 राज्यो में होने वाली उपचुनाव को लेकर सियासी पारा बढ़ा हुआ है। इसी बीच योगी का एक नारा सुर्खियों में आ गया है। हरिय़ाणा विधानसभा चुनाव के दौरान हिंदुओं को एकजुट करने के लिए योगी आदित्यनाथ ने बंटोगे तो कटोगे का नारा दिय़ा था।
इस नारे को बीजेपी के कार्यकर्ता और नेता दो राज्यों के विधानसभा चुनाव में खूब तूल दे रहे हैं और कह रहे हैं कि बंटोगे तो कटोगे। इसी बीच गुजरात के भावनगर के बीजेपी कार्यकर्ता ने अपने भाई की शादी के कार्ड पर योगी का नारा ‘बंटोगे तो कटोगे’ छपवाया है। शादी के इस कार्ड में स्वच्छता अभियान और स्वदेशी अपनाने पर भी जोर दिया गया है।
बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी चुनावी रैलियों में लगातार यह नारा लगा रहे हैं कि ‘बंटोगे तो कटोगे, एक रहोगे तो नेक रहोगे’। आगामी 23 नवंबर को बीजेपी नेता के भाई की शादी होनी है लेकिन इससे पहले ही यह शादी चर्चा का विषय बन गई है।