मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
15-Nov-2024 09:08 PM
By First Bihar
DESK: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'बटेंगे तो कटेंगे' का नारा दिया है। यूपी के सीएम के इस नारे का बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि बटेंगे तो चीन और पाकिस्तान वाले हमें काटेंगे।
धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि आज तक हमने किसी राजनेता के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दिया है क्योंकि यह हमारा रास्ता नहीं है। लेकिन सीएम योगी ने जो नारा दिया है वो बहुत अच्छा है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यदि हम बटेंगे तो चीन और पाकिस्तान वाले हमें काटेंगे। विदेशी ताकते भी हमें नहीं छोड़ेगी इसलिए पीएम मोदी ने भी नारा दिया है कि एक रहेंगे तभी सेफ रहेंगे।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान यह नारा दिया था। बटेंगे तो कटेंगे नारे को लेकर देशभर में बयानबाजी जारी है। कई नेताओं ने योगी आदित्यनाथ के नारे का समर्थन किया है तो कईयों ने योगी के नारे को भड़काऊ और लोगों को बांटने वाला बताया। योगी आदित्यनाथ के इस नारे के समर्थन में बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री भी खड़े हो गये हैं।