ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा Bihar Crime News: घर के बाहर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध के चक्कर में चली गई जान शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान

Home / news / कुदरत का कहर: बारिश के बाद भूस्खलन में अबतक 84 की मौत, सैकड़ों...

कुदरत का कहर: बारिश के बाद भूस्खलन में अबतक 84 की मौत, सैकड़ों लोगों के दबे होने की आशंका, पीएम मोदी और राहुल ने दुख जताया

30-Jul-2024 09:38 AM

By First Bihar

DESK: केरल के वायनाड में कुदरत का कहर देखने को मिला है। यहां भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन क घटना में अबतक 84 लोगों के मौत की खबर है जबकि सैकड़ों लोगों के मलबा में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। पीएम मोदी और राहुल गांधी ने हादसे पर दुख जताया है।


जानकारी के मुताबिक, वायनाड के मेप्पडी, मुंडक्कई टाउन और चूरल माला में मंगलवार की सुबह भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ जिसमें 84 लोगों की जान चली गई है हालांकि आधिकारिक तौर पर आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। अबतक पचास लोगों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। भूस्खलन के कारण पानी और कीचड़ से पूरा इलाका भर गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।


इस हादसे के बाद वायुसेना को रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया है। केरल के सीएमओ ने हेल्पलाइन नंबर 9656938689, 8086010833 जारी किया है। सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। दमकल और एनडीआरएफ को मौके पर तैनात किया गया है। प्रभावित इलाकों में बड़ी संख्या में लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।


हादसे पर केलर के सीएम पिनाराई विजयन के अलावा पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएमएनआरएफ से मुआवजे का एलान किया है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों को दो लाख रुपए अनुग्रह राशि के तौर पर दिए जाएंगे जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उधर, राहुल गांधी ने भी हादसे पर दुख जताया है और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्ति की है।


news image


news image