पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...
13-Mar-2024 08:10 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग का मामला सुलझ गया है. दिल्ली में आज चिराग पासवान को पांच सीट देकर सब फाइनल कर दिया गया. उसके साथ ही एक और बड़ा फैसला ले लिया गया है. जनवरी से ही लटका नीतीश कैबिनेट का विस्तार कल शाम होने जा रहा है. गुरूवार की शाम पांच बजे नीतीश कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है. सूत्रों के हवाले से ये बड़ी खबर निकल कर सामने आयी है.
गौरतलब है कि महागठबंधन से नाता तोड़ने क बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी से हाथ मिलाया था। जिसके बाद वे एनडीए में शामिल हो गये। 28 जनवरी को बिहार में एनडीए की नई सरकार का गठन हुआ। नीतीश कुमार 9वीं बार बिहार के सीएम बने। तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ 8 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाये गये थे।
बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद 3 फरवरी को मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पास कुल 5 मंत्रालय रखा जबकि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को 9-9 विभाग दिया गया। विजय कुमार चौधरी को 6 विभाग, बिजेन्द्र प्रसाद यादव और डॉ. प्रेम कुमार को 5-5 विभाग, श्रवण कुमार को 3 विभाग, संतोष कुमार सुमन को 2 विभाग और सुमित कुमार सिंह को एक विभाग विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा दिया गया था।
अब करीब 40 दिन बाद एक बार फिर से 14 मार्च की शाम 5 बजे नीतीश कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी से सांसद प्रिंस राज को भी बिहार में मंत्री बनाया जा सकता है। लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर जो फार्मूला तैयार किया गया है उसके अनुसार यह तय किया गया है कि प्रिंस राज को बिहार में मंत्री पद दिया जाएगा। हालांकि इस बात की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हो पाई है। अब सभी की नजर 14 मार्च को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी हुई है। गुरुवार को यह क्लियर हो जाएगा कि किस-किस को मंत्री पद मिलता है।
बता दें कि अभी मंत्रिमंडल में शामिल 9 मंत्रियों के पास विभाग का अधिक बोझ है। जिसे देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला लिया गया है। यह सवाल भी बार-बार उठता रहा है कि बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार कब होगा। तो इंतजार की घड़ी अब खत्म हो गयी है। कल होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में संजय झा और शाहनवाज हुसैन मंत्री नहीं बनेंगे। क्योंकि संजय झा राज्यसभा चले गये हैं वही शाहनवाज अब विधान पार्षद नहीं हैं। इसलिए उन्हें मंत्री नहीं बनाया जाएगा। वही नितिन नवीन, मंगल पांडेय, लेसी सिंह, अशोक चौधरी, मदन सहनी, रत्नेश सदा, सुनील कुमार को मंत्री बनाया जा सकता है।