ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत

Home / news / बड़ी खबर: काबुल एयरपोर्ट के गेट पर फिदायीन हमला, बम विस्फोट में 11...

बड़ी खबर: काबुल एयरपोर्ट के गेट पर फिदायीन हमला, बम विस्फोट में 11 की मौत, 3 अमेरिकी सैनिक घायल, इटली के विमान पर फायरिंग

26-Aug-2021 08:05 PM

DESK: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से बड़ी खबर सामने आ रही है. काबुल के एय़रपोर्ट पर जोरदार बम धमाका हुआ है. काबुल एयरपोर्ट पर तैनात अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि, गुरुवार की शाम एय़रपोर्ट पर बड़ा बम विस्फोट हुआ है. अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मीडिया इस विस्फोट में 11 लोगों के मारे जाने की खबर है. इस विस्फोट में तीन अमेरिकी सैनिक भी जख्मी हुई है।


समाचार एजेंसों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को हमले की जानकारी दे दी गई है. अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने भी विस्फोट की पुष्टि की है. इस विस्फोट के फिदायीन हमला होने की आशंका जतायी जा रही है. इससे पहले अफगानी नागरिकों को ले जा रहे इटली के एक हवाई जहाज पर ताबडतोड़ फायरिंग की गयी. 


अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के सचिव जॉन किर्बी ने मीडिया को बताया कि काबुल एयरपोर्ट के गेट पर जोरदार धमाका हुआ है. जॉन किर्बी ने बताया कि अब तक ये पुष्टि नहीं हो पायी है कि कितने लागों की मौत हुई है. जानकारी हासिल करने की कोशिशें की जा रही हैं. वहीं एयरपोर्ट पर तैनात एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि इस घटना में अफगानिस्तान के कई लोग मारे गये हैं. कई औऱ घायल भी हैं


पहले ही जारी हुआ था अलर्ट

खबर लिखे जाने तक काबुल एय़रपोर्ट पर लगातार फायरिंग हो रही थी. गुरूवार को दिन में ही ये अलर्ट आया था कि काबुल एयरपोर्ट पर आतंकी संगठन ISIS हमला कर सकता है. ब्रिटेन ने आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया था. वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति ने भी कहा था कि काबुल एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे अमेरिकी सेना पर हमला किया जा सकता है. 


इटली के विमान पर फायरिंग

इससे पहले काबुल हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाले इटली के सैन्य विमान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी. इटली के रक्षा मंत्रालय की ओर से ये खबर आयी है. हालांकि फायरिंग में विमान या उसमें बैठे किसी यात्री को नुकसना नहीं पहुंचा है. इटली के विमान में यात्रा कर रहे एक पत्रकार ने अंतर्राष्ट्रीय न्यूज एजेंसियों को बताया कि इस हवाई जहाज से 100 अफगानी नागरिकों को ले जाया जा रहा था. उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही उस पर ताबडतोड़ फायरिंग की गयी. इस घटना में भी आतंकी संगठन ISIS की भूमिका सामने आ रही है . हालांकि इसकी पुष्टी नहीं हो पायी है.