Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित
12-Jan-2024 06:55 AM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना समेत पूरे दक्षिण बिहार में बर्फीली ठंडी पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा की रफ्तार से तीन दिनों तक कनकनी बढ़ती हुई महसूस होगी। पटना, गया सहित अन्य जिलों में 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ी है। जो अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहने की संभावना है।
गुरुवार को पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज किया गया। लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली। इस कारण लोगों को कनकनी का एहसास हो रहा था। दिन में धूप निकलने के कारण लोगों ने राहत महसूस की। पटना के अधिकतम तापमान में 3.9 और न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी। पटना का न्यूनतम तापमान 11.6 और अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
उधर, उत्तर बिहार के कई जिलों में पिछले कई दिनों से धूप नहीं निकल रही है। इस कारण इन जिलों में शीत दिवस या शीत लहर जैसी स्थिति 12 से 15 जनवरी के बीच बन सकती है। शीत दिवस या शीत लहर जैसी स्थिति सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, कटिहार और सहरसा सहित उत्तर बिहार के अन्य शहरों में बन सकती है। मौसम विभाग ने 12 से 15 जनवरी के बीच कई जिलों में शीत दिवस या शीतलहर होने की संभावना जताई है। इसको लेकर लोगों को एहतियात बरतने को कहा है। इसमें बताया है कि बच्चे एवं बुजुर्गों को ठंड से बचना है। गर्म कपड़े धारण करें और गर्म पेय पदार्थ का सेवन करें।