बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
04-Feb-2023 02:53 PM
By First Bihar
DESK: बारात के दिन एक दूल्हा फेशियल के बहाने घर से फरार हो गया। सुबह से रात हो गयी लेकिन वह घर नहीं लौटा। बारातियों और परिजनों के अलावे लड़की वाले भी उसके लौटने के इंतजार में बैठे थे। लेकिन देर रात तक वो घर नहीं लौटा। फिर दोनों परिवार ने मिलकर एक फैसला लिया...
दरअसल दूल्हन के घर के लिए बारात निकलने वाली थी पूरी तैयारी कर ली गयी थी। बैंड-बाजा और बारात सब कुछ तैयार था। लेकिन इन सबके बीच दूल्हे राजा गायब था। जब दूल्हे की खोजबीन शुरू हुई तब पता चला कि वो फेशियल कराने सैलून गया हुआ है लेकिन किस सैलून में वह फेशियल कराने गया यह किसी को मालूम नहीं था। लोग घंटों इंतजार करते रहे लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चला। सुबह से दोपहर और फिर शाम से रात हो गयी लेकिन दूल्हे राजा घर नहीं पहुंचे। इसे लेकर परिजन काफी परेशान हो गये।
उधर लड़की वाले बारात का इंतजार कर रहे थे। वहां भी सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी थी। मेहमान भी आ चुके थे बस बारात का आना बाकि था। लड़की वाले लगातार फोन कर रहे थे पूछ रहे थे कि बारात निकली की नहीं। उधर दूल्हे राजा ने मोबाइल ऑफ कर लिया था। इसे लेकर परिवारवाले परेशान थे कि अब क्या होगा। लड़की वालों को क्या जवाब देंगे। शादी की खुशियां अचानक गम में तब्दिल हो गयी। बारातियों में जो खुशी थी वो भी गायब हो गयी। लड़की वाले भी काफी परेशान थे क्यों कि जो गेस्ट आए थे वे लगातार यह पूछ रहे थे कि बारात कब तक आएगी। जिसका जवाब लड़की वालों के पास भी नहीं था।
थक हारकर लड़की के पिता ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। देर रात तक जब दूल्हा नहीं लौटा तब दोनों पक्षों ने आपस में बातचीत की। जिसके बाद यह तय हुआ कि दूल्हे की जगह उसके छोटे भाई की शादी करायी जाए। छोटे भाई को किसी तरह लोगों ने समझाया। कहा कि इज्जत की बात है। अब हमारी इज्जत तुम्हारे हाथ में है। फिर क्या था दूल्हे के छोटे भाई ने पूरी बातों को समझते हुए शादी के लिए हामी भर दी। जिसके बाद भाई का ही शेरवानी पहनकर वह बारात लेकर लड़की के घर पहुंचा।
बारात को देखते ही लड़की वाले खुश हो गये। चारों तरफ छाया सन्नाटा अचानक दूर हो गया। फिर दूल्हे की जगह उसके छोटे भाई की शादी धूमधाम के साथ शादी करवाई गयी। मामला यूपी के बिलसंडा थाना क्षेत्र की है जहां रहने वाले एक युवक की शादी बरेली फतेहगंज में तय हुई थी लेकिन युवक इस शादी के लिए तैयार नहीं था। इस बात को बताये बिना वह बारात के दिन ही फेशियल के बहाने फरार हो गया।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...