Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
02-Dec-2023 03:19 PM
By First Bihar
SEOHAR: खबर शिवहर से आ रही है, जहां शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई। बारात जा रहा दूल्हे का भाई बाइक पर रील बना रहा था। इसी दौरान बाइक से गिरकर उसकी मौत हो गई जबकि दूसरी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के रसीदपुर पुल के पास की है।
दरअसल, सीतामढ़ी स्थित मेहसौल चौक से शिवहर के रामपुर यदु के लिए बारात निकली थी। शिवहर नगर थाना क्षेत्र के रसीदपुर पुल के पास सड़क हादसे में आज एक युवक की दर्दनाक मौत हो गया है वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया है। मृतक युवक की पहचान सीतामढ़ी के मेहसौल चौक निवासी मो. कैसर के रूप में हुई है जबकि घायल का नाम अलताब है।
घायल युवक ने बताया है की मो. कैसर एक हाथ से बाइक चला रहा और दूसरे हाथ से रील बना रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक से गिर गया। बारात में शामिल लोगों ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मोहम्मद कैसर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया वहीं मो. आफताब को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया।