अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
06-Jun-2021 02:22 PM
KAIMUR : बिहार में हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह रोक है लेकिन फिर भी शादी समारोह में अक्सर फायरिंग की खबर देखने को मिलती है. ताजा मामला कैमूर जिले का है जहां शादी में बारात लगने के बाद हर्ष फायरिंग हुई जिसमें दूल्हे का 10 साल का भतीजा बुरी तरह घायल हो गया. बताया जा रहा है कि बच्चे को कमर में गोली लगी है, जिसका इलाज चल रहा है. फिलहाल डॉक्टर ने बच्चे को खतरे से बाहर बताया है.
घटना कैमूर के कुदरा थाना स्थित फकराबाद गांव की है. घायल बच्चे की पहचान पनपरवा निवासी सम्मर खरवार के रूप में की गई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि बारात मोहनिया के पनपरवा गांव से कुदरा थाना अंतर्गत फकराबाद गई थी. जैसे बारात दरवाजे पर आई लड़की वालों ने ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग शुरू कर दी. इसी में एक गोली सम्मर के कमर में जा लगी. इसके बाद शादी की खुशी मातम में बदल गई. दोनों पक्षों में आपसी विवाद शुरू हो गया.
इसी बीच परिजनों ने बच्चे को एक निजी क्लिनिक में भर्ती करवाया, जहां उसके कमर से गोली निकाल कर इलाज किया गया. इधर, सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल में जुट गई. थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्चे के कमर में 1 गोली लगी है. अब वह खतरे से बाहर है. पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करने में जुट गई है.