ब्रेकिंग न्यूज़

e-Registry Bihar : बिहार में ऑनलाइन मिलेंगे 1908 से अब तक के रजिस्ट्री दस्तावेज, जून से मोबाइल व लैपटॉप पर मिलेगी यह सुविधाएं Patna road repair : 30 दिनों के भीतर चकाचक होंगी पटना की 11 सड़कें, पथ निर्माण विभाग ने तैयार किया मास्टर प्लान Bihar News: CO संघ की हड़ताल आज भी जारी, डिप्टी CM के साथ मीटिंग के बाद भी नहीं बनी बात, क्या चाहते हैं आंदोलनकारी अफसर.... Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट

बांके बिहारी मंदिर में तेजप्रताप ने की पूजा, पिता लालू प्रसाद यादव के स्वस्थ रहने की कामना की, बोले तेजप्रताप..पिताजी की लोकप्रियता बनी रहे

बांके बिहारी मंदिर में तेजप्रताप ने की पूजा, पिता लालू प्रसाद यादव के स्वस्थ रहने की कामना की, बोले तेजप्रताप..पिताजी की लोकप्रियता बनी रहे

07-Sep-2023 10:41 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: जन्माष्टमी के मौके पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की। बता दें कि मंत्री तेजप्रताप यादव ने पटना में बांके बिहारी मंदिर की स्थापना की है। जहां पूजा करने के लिए लालू प्रसाद यादव गुरुवार की शाम को पहुंचे थे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर लालू प्रसाद यादव ने बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी मनाई और प्रदेशवासियों को इसकी शुभकामनाएं दी। 


बिहार के मंत्री तेजप्रताप यादव ने कहा कि बीपीएससी के पीछे बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी पूजा का आयोजन किया गया है। पिताजी को भी बुलाये थे आज उन्होंने भी यहां आकर पूजा-पाठ की। तेजप्रताप ने कहा कि हम आज फास्टिंग में हैं और भगवान कृष्ण से पिता जी के स्वस्थ रहने की कामना की है। उनके चाहने वाले लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता बनी रहे यह मन्नत ठाकुर जी से मांगी है। 


मीडिया ने पूछा कि आपलोग इतना पूजा पाठ करते हैं लेकिन कहा जाता है कि आप लोग सनातन धर्म को नहीं मानते है हिन्दू धर्म में आस्था नहीं रखते हैं। मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए तेजप्रताप ने कहा कि जो लोग इस तरीके की बातें करते हैं उनके दिमाग में रावण और असूर बसा हुआ है। उनके दिमाग से हमें निकालना होगा। उनके दिमाग में जो गंदगी भरी हुई है वो कृष्ण भगवान से आशीर्वाद लेकर अपने दिमाग की गंदगी को साफ कर लें।


तेजप्रताप ने कहा कि अघोर कलयुग आ चुका है। कृष्ण भगवान ने कहा कि जब जब धर्म की हानि होती है अधर्मी लोग जब पूरे बढ़ जाते हैं तो उसका नाश करने के लिए भगवान कृष्ण अवतार लेते हैं। तेजप्रताप ने कहा कि किसी का टांग खिंचने और किसी के बारे में उल्टा पूलटा बोलने से किसी का विकास नहीं हो सकता है। आसूरी शक्ति वाले लोग जो भाजपा में भरे हुए उन लोगों को यही कहना चाहेंगे कि वो समाज में द्वेष ना फैलाये। हाथ जोड़कर ठाकुर जी से प्रार्थना करेंगे कि इन लोगों को सद्बुद्धि दें। 


तेजप्रताप ने बांके बिहारी मंदिर की महत्व के बारे में बताया। कहा कि इस मंदिर में बहुत बड़ा खासियत है यहां चमत्कार भी होता है। इस मंदिर में दो-दो एसी लगा हुआ है लेकिन जब पुजारी बाबा को सुबह-सुबह उठाते हैं तो वो पसीना से पूरा लटपट रहते हैं। जितने भी लोग हैं उनसे कहना चाहेंगे कि आप भी बांके बिहारी के मंदिर में आईए और बाबा का दर्शन कीजिए। 

पटना से बिट्टू गिरी की रिपोर्ट