मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
16-May-2023 10:23 PM
By Sonty Sonam
BANKA: अवैध संबंध का विरोध करने पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना बांका के बेलहर थाना क्षेत्र के निमियां गांव की है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मंगलवार को अवैध संबंध का विरोध करना महंगा पड़ गया। अपराधियों ने गांव के बीजो यादव के पुत्र अरविंद यादव उर्फ सितो यादव को गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार मृतक के पेट में गोली मारी गई जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। जबकि बचाव में पहुंची समरी देवी भी घायल हो गयी हैं। जिसका इलाज भागलपुर मायागंज अस्पताल में चल रहा है।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी राजेश यादव जंगल की तरफ भागने में सफल रहा। बताया जाता है कि राजेश यादव ने पिस्टल से करीब आधा दर्जन फायरिंग की थी। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। घटना के बाद एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह, थानाध्यक्ष राजेश कुमार पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस ने आरोपी राजेश यादव की प्रेमिका और भीम यादव की पत्नी सरिता देवी, तीन महिला और दो पुरुषों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जबकि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपित राजेश यादव का मृतक अरविंद यादव की चचेरी चाची के साथ अवैध संबंध था। जिसका विरोध मृतक और पड़ोस के अन्य लोग कर रहे थे। इसे लेकर कई बार हंगामा हुआ था लेकिन युवक मानने को तैयार नहीं था।