दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
11-Jun-2021 07:57 AM
BANKA : बिहार के बांका जिले में डबल मर्डर से सनसनी मच गई है. बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई है. वहीं, इस घटना में एक महिला की भी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
घटना कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खांड़ीपर गांव के निकट डांड़ीपर टोला की है. मृतकों की पहचान डांड़ीपर टोला निवासी विनोद राय (55) और उसके भतीजे रंजीत राय (30) के रूप में हुई, जबकि जमुनी देवी (50) घायल है. जानकरी के अनुसार, चाचा-भतीजा बाइक से बकरा खरीदने डांड़ीपर टोला आया था. गांव घुसते ही पूर्व से घात लगाए करीब एक दर्जन से अधिक लोगों ने दोनों पर हमला बोल दिया, जिसके बाद दोनों जान बचाने के लिए भागने लगे.
दूसरे पक्ष के लोगों ने न सिर्फ दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बल्कि चाकू से दोनों की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी. दोनों के शरीर पर जख्म के कई निशान भी हैं. इसी बीच दोनों को बचाने पहुंची महिला पर भी दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई. मामले की जानकारी देते हुए थानेदार नीरज तिवारी ने बताया कि आपसी रंजिश में दोनों की हत्या की गई है. मामले में डेढ़ दर्जन लोगों पर नामजद FIR दर्ज की गई है. आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है.