राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: शिक्षा विभाग में फिर बजा 1ST Bihar/Jharkhand का डंका, खबर के बाद DEO को जारी करना पड़ा सख्त आदेश, खजाने पर थी माफियाओं की नजर... पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, अस्पताल में मचा हड़कंप साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: किराये पर लिए जा रहे बैंक खाते, 3.5% कमीशन के लालच में फंस रहे लोग बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक
21-May-2020 08:03 AM
BANKA: लॉकडाउन के बाद भी बिहार में अपराधियों का कहर जारी है. बांका में अपराधियों ने दो कारोबारी को गोली मार दी. एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. यह घटना कटोरिया थाना क्षेत्र के सिमराकोला पहाड़ के पास की है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि साप्ताहिक हाट से कारोबारी सज्जन साह और सीताराम अपने घर जा रहे थे. इस दौरान ही बाइक सवार अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी. जिससे घटनास्थल पर ही सज्जन साह की मौत हो गई. घायल सीताराम को गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा. बताया जा रहा है कि दोनों कारोबारी जन्दाहा के रहने वाले हैं. एक कारोबारी मिठाई तो दूसरा मछली का कारोबारी है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वही, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. बता दें कि सीतामढ़ी में भी अपराधियों ने बुधवार को एक कारोबारी की हत्या कर दी थी.