पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक नीले ड्रम का खौफ देखिये: डर के कारण पति ने बीवी का हाथ उसके लवर को सौंप दिया, कहा..जान है तो जहान है बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल बैंक अकाउंट से चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, 31 सिम और 8 ATM कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल BIHAR NEWS : अब घर बैठे बदलें अपना LPG वितरक, लेट सेवा देने वालों की छुट्टी पक्की! जानिए क्या है सबसे आसान तरीका बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह
12-Mar-2020 07:31 PM
DESK : एक अजीबोगरीब घटना ने सबको हैरान कर दिया है. लोगों के बैंक अकाउंट में अपने आप धड़ाधड़ रुपये आ रहे हैं. किसी व्यक्ति को 7 तो किसी व्यक्ति को 10 हजार रुपये अपने आप खाते में जमा हो गए. इतना ही नहीं किसी-किसी के खाते में तो 1 लाख रुपये जमा हो गए. पैसे कहां से, कब और कैसे आये, ये भी किसी को नहीं मालूम है.
मामला पश्चिम बंगाल जिले का है. जहां छिटमहल इलाके में रहने वाले लोगों के बैंक अकाउंट में धड़ाधड़ हजारों रूपये आ रहे हैं. दिनहाटा के दो नंबर ब्लॉक के नयारहाट इलाके के छिटमहल समझौते से भारत भूखड में आएं कुछ निवासियों के खाते में ये पैसे आ रहे हैं. किसी के खाते में सात हजार, किसी को 50 हजार तो किसी को एक लाख रूपये आ रहे हैं. इसे लेकर स्थानीय बैंक और सीएसपी काउंटर पर काफी भीड़ देखी जा रही है.
उपभोक्ता छमिर उद्दीन ने बताया कि मुझे पता नहीं था कि मेरे एकाउंट में कितना पैसा आया है. जांच के लिए बैंक के अधिकारी जब घर आये तो पता चला कि मेरे एकाउंट में 65 हजार रुपये आये हैं. आखिर इतना पैसा कैसे आया, यह हम नहीं जानते हैं. नयारहाट ग्राम पंचायत सदस्य हामिदुल हक ने बताया कि अनेक लोगों के एकाउंट में पैसे आ रहें है, इस विषय में ग्राम पंचायत प्रधान को सूचित किया गया है. इसके पीछे कोई रैकेट है या नहीं, इसका संदेह है.
पंचायत प्रधान मुमताज बेगम ने बताया कि इस संबंध में स्टेट बैंक के कुरशाहाट शाखा के अधिकारी को जांच के लिए कहा गया है. दूसरी ओर साहेबगंज थाना पुलिस के अधिकारी सौमाल्य आइच इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं.