ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बांग्लादेश में हिंदुओं पर संकट : पहले माता के मंदिरों पर हमला, अब...

बांग्लादेश में हिंदुओं पर संकट : पहले माता के मंदिरों पर हमला, अब इस्कॉन मंदिर को तोड़ा

16-Oct-2021 07:01 AM

DESK : पड़ोसी देश बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के ऊपर लगातार हमले हो रहे हैं। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को पूरी प्लानिंग के साथ निशाना बनाया जा रहा है। पिछले दिनों यहां दुर्गा मंदिर और भक्तों पर हमले किए गए थे और अब बड़ी खबर यह है कि यहां इस्कॉन मंदिर पर भी हमला किया गया है और जमकर तोड़फोड़ की गई है। इस दौरान इस्कॉन मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं को पीटा भी गया है। खबर के मुताबिक कई श्रद्धालुओं को गंभीर चोट आई है। 


बांग्लादेश में 2 दिन पहले दुर्गा मंदिरों और पंडालों पर हमले किए गए थे। हिंदुओं को निशाना बनाया गया था उनके धार्मिक स्थलों को तोड़ा गया था और अब बांग्लादेश के नोआखाली में भीड़ ने इस्कॉन मंदिर पर हमला किया है। शुक्रवार को हुए इस हमले के दौरान इस्कॉन मंदिर में जमकर तोड़फोड़ की गई है। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं को बुरी तरह से निशाना बनाया गया है। 


इस्कॉन प्रबंधन की तरफ से खुद इस बात की जानकारी दी गई है। इस्कॉन मंदिर प्रबंधन ने ट्विटर हैंडल के जरिए हमले की भयावह तस्वीरें साझा की है। ट्वीट में कहा गया है कि बंगलादेश से के नोआखाली में इस्कॉन मंदिर और श्रद्धालुओं पर हिंसक भीड़ ने हमला किया। मंदिर को काफी नुकसान पहुंचाया गया और कई श्रद्धालुओं की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस्कॉन प्रबंधन ने बांग्लादेश सरकार से हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है। मुस्लिम में उपद्रवियों की तरफ से हिंदुओं को निशाना बनाए जाने की घटना पहली बार बांग्लादेश में नहीं हो रही। समय-समय पर ऐसी घटनाओं को उपद्रवी अंजाम देते रहे हैं लेकिन इस बार हमले बेहद सुनियोजित तरीके से किए गए हैं। लगातार भीड़ ने एक ही तरीके से तमाम मंदिरों और पंडालों पर हमले किए। अब तक इस्कॉन जैसे मंदिर को उपद्रवी नुकसान नहीं पहुंचाते थे लेकिन इस बार मुस्लिम उपद्रवियों ने इस्कॉन मंदिर को भी नहीं छोड़ा है।