Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
26-Feb-2021 02:32 PM
DESK: बंदूक की नोक पर अपहरण के बाद विवाहिता से गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। खुद थाने पहुंची पीड़िता ने 4 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ACP राजेंद्र सिंह खुद इस मामले की जांच कर रहे हैं। बताया जाता है कि पीड़िता का पति से मनमुटाव चल रहा था जिसके कारण वह पति से अलग रह रही थी। जिसका फायदा उठाते हुए विवाहिता के एक परिचित ने अपने साथियों के साथ मिलकर बंदूक की नोक पर गैंगरेप किया फिर वीडियो भी बना डाला।
मामला राजस्थान के जोधपुर की है जहां 9 फरवरी को पीड़िता का अपहरण कर लिया गया जिसके बाद जयपुर और दिल्ली ले जाकर आरोपी और उसके साथियों ने बंदूक के नोक पर गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद पीड़िता ने करवड़ थाने में मामला दर्ज कराया। पीड़िता ने 4 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों पहले विवाहिता का परिचित और आरोपी जसवंत सिंह ने देसी कट्टा दिखाकर डराया और उसे अपने साथ ले गये। जिसके बाद बंदूक की नोक पर उसके साथ बलात्कार किया और उसके फोटो और वीडियो बना लिया। जिसके आधार पर वे महिला को डराने लगा। फिर 9 फरवरी की आधी रात को उसको घर के बाहर बुलाकर अगवा कर ले गया बीच रास्त में उसके एक मित्र अरविंद सिंह ने छेड़छाड़ की फिर इस महिला को जसवंत सिंह अपने साथ एक बस में जयपुर लेकर गया। जहां जसवंत और जीवराज ने महिला के साथ मुंह काला किया।
इसके बाद आरोपी जसवंत फिर उसे दिल्ली लेकर गया। दिल्ली में शैलेन्द्र नामक युवक के घर पर विवाहिता को रखा गया जहां फिर जसवंत और शैलेन्द्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के लापता होने से परेशान परिवार वालों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका। लेकिन तभी एक दिन यह पता चला कि जसवंत उसे दिल्ली लेकर गया है जिसके बाद दिल्ली पहुंचे परिजनों ने पीड़िता को उसके चंगुल से छुड़ाया।
फिलहाल पीड़िता द्वारा 4 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि गैंगरेप के सभी आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। एसीपी राजेंद्र सिंह खुद इस मामले की जांच कर रहे हैं।