BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
21-Jan-2020 01:33 PM
RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर रांची से आ रही है. बाबूलाल मरांडी की पार्टी जेवीएम ने अपने विधायक बंधु तिर्की को पार्टी से निकाल दिया है. विधानसभा चुनाव में तिर्की मांडर सीट से चुनाव जीते हैं.
तिर्की पर आरोप है कि वह विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर वह कांग्रेस पार्टी का समर्थन कर रहे थे. वह लगातार पार्टी के विरोध में काम कर रहे थे. जिससे कारण यह कार्रवाई हुई है. उनके गतिविधियों के कारण पार्टी को नुकसान हुआ है.
हटिया के उम्मीदवार शोभा यादव ने कार्यसमिति की बैठक के दौरान तिर्की को लेकर शिकायत 17 जनवरी को की थी. इसको लेकर जवाब मांगा गया था, लेकिन वह जवाब नहीं दिए. जेवीएम के महासचिव अभय सिंह ने पार्टी से निकाले जाने की घोषणा आज कर दी. अभय ने कहा कि पार्टी के संविधान, विचार के खिलाफ जो भी काम करेंगे उनपर कार्रवाई होगी.
मरांडी के बीजेपी में जाने का कर रहे थे विरोध
विधानसभा चुनाव के बाद जब से चर्चा हो रही थी कि बाबूलाल मरांडी की पार्टी जेवीएम का बीजेपी में विलय हो जाएगा. इसको लेकर वह विरोध कर रहे थे. कई बार कह चुके थे कि वह किसी भी कीमत पर बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे. दूसरे विधायक प्रदीप यादव भी बाबूलाल के बीजेपी में जाने का विरोध कर रहे थे. यही कारण है कि दोनों विधायकों को जेवीएम की नई कमेटी से भी बाहर कर दिया गया था. दोनों को कोई पद नहीं दिया गया था. बताया जा रहा है कि अब बाबूलाल के बीजेपी में जाने का रास्ता साफ होते जा रहा है. विरोध करने वाले को किनारा लगाया जा रहा है. बता दें कि विधानसभा चुनाव में जेवीएम ने सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ा था, लेकिन 3 सीटों पर सफलता मिली थी. जिसमें बाबूलाल मरांडी, प्रदीप यादव और बंधु तुर्की की जीत हुई थी.