बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश पटना विमेंस कॉलेज में दो दिवसीय हेल्थ कैंप, 200 से ज्यादा छात्राओं-अभिभावकों का नि:शुल्क जांच Bihar News: बिहार के एक भ्रष्ट SDO को मिला बड़ा दंड, एक लाख रू रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार, जानें....
06-Jun-2024 10:42 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का भय खत्म सा होता हुआ नजर आ रहा है। अपराधिक छवि के लोग सरेआम किसी की भी हया करने से परहेज नहीं कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगुसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां मृत अवस्था में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का शव बालू के नीचे दबा हुआ था। मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गई है। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखमीनिया गुप्ता बांध स्थित पान गाछी के पास की है। इस घटना में मृतक की पहचान मटिहानी थाना अन्तर्गत मनियप्पा गांव वार्ड 6 निवासी कृष्ण कांत कुमार के 24 वर्षीय पुत्र अवनीश कुमार के रूप में हुई है।
वहीं, इस घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि रात में वह बाइक से निकला था, बोला ट्रैक्टर चलाने जा रहे हैं। लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो खोज- बीन शुरू किया गया। उसके बाद सुबह-सुबह सूचना मिली कि बालू के नीचे दबी हुई उसकी लाश मृत अवस्था में पड़ा है। मृतक के भाई मनीष कुमार ने बताया कि सिर में जख्म के निशान हैं और कमर में पहने बेल्ट टूटा हुआ है, कुदाल से काटकर उसकी हत्या की गई है, और बाद में उसे दुघर्टना का रूप देने के लिए साजिश रच कर बालू के नीचे दबा दिया। उन्होने बताया कि रात में ही वह ट्रैक्टर से बालू ढोने का काम करता था।
उधर, घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने बेगूसराय- मटिहानी पथ को जाम कर दिया। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों से पूछताछ कर भरोसा दिलाया कि घटना की उचित जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि अवनीश कुमार की पीट-पीट कर हत्या हुई है या फिर कुछ ओर वजह है। घटना की पुलिस जांच कर रही है परिजनों को भरोसा दिलाया कि जल्दी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।