Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
06-May-2022 09:13 AM
PATNA : भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी और आर्थिक अपराध इकाई की अलग-अलग कार्रवाई जारी है। पटना में एक थानेदार के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम सुबह से छापेमारी कर रही है। बालू के अवैध खनन और खेल में शामिल बिहटा के थानाध्यक्ष रह चुके अवधेश कुमार झा के अलग-अलग ठिकानों पर सुबह से छापेमारी जारी है।
बिहटा के थानेदार रहे अवधेश कुमार झा के पाटलिपुत्र स्थित कुर्जी बालूपर में किराए के मकान के साथ-साथ मुजफ्फरपुर के सकरा स्थित पैतृक आवास पर सुबह से छापेमारी जारी है। आर्थिक अपराध इकाई ने अपनी जांच में अवधेश कुमार झा को आय से अधिक संपत्ति के मामले में संलिप्त पाया था। आर्थिक अपराध इकाई की तरफ से अवधेश कुमार झा के खिलाफ केस दर्ज कर आज छापेमारी की गई है।
आपको बता दें कि बिहार में बालू के अवैध खनन को लेकर आर्थिक अपराध इकाई ने एक डिटेल जांच कराई थी और इसमें कई बड़े अधिकारियों के साथ-साथ थानेदारों की संलिप्तता सामने आई थी। इस मामले में 2 जिलों के एसपी समेत कई डीएसपी थानेदार के ऊपर शिकंजा कसा गया और अब इसी मामले में बिठा के तत्कालीन थानाध्यक्ष रहे अवधेश कुमार झा के ऊपर नकेल कसी गई है।