अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
06-Nov-2021 07:02 PM
By JITENDRA
BEGUSARAI: बिहार में अपराधियों का हौसला सातवें आसमान पर है यह हम नहीं कह रहे है बल्कि आए दिन जो आपराधिक वारदाते सामने आ रही है उसे देखकर तो शायद यही लगता है कि बिहार में अपराधियों पर नकेल कसने में पुलिस भी असफल साबित हो रही है। यही कारण है कि सूबे में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। ताजा मामला बेगूसराय में सामने आया है जहां बेखौफ बदमाशों ने एक बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का हाल बेहाल हैं। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे।
बेगूसराय में हत्याओं का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार के दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने एक बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नयागांव थाना क्षेत्र के सोनापुर गाछी के समीप की है। मृतक की पहचान नयागांव निवासी बालू कारोबारी गोलू कुमार के रूप में किया गया है। हत्या से आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर पर हमला बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ की। आरोपी के घर को तहस नहस कर दिया। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को भी आक्रोशित लोगों ने खदेड़ दिया।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बालू कारोबारी गोलू कुमार शनिवार कि शाम करीब चार बजे किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान सोनापुर गाछी और पुरानी थाना के बीच बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर उसे भून डाला और बालू कारोबारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हाथों में हथियार लहराते मौके से फरार हो गये।
दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद लोग काफी आक्रोशित हो गए तथा हत्या के आरोपी बलहपुर निवासी रामानुज सिंह के पुत्र शिवम कुमार के घर पर सैकड़ों ने एक साथ हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गयी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटना से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।