Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
13-Dec-2023 05:04 PM
By RAKESH KUMAR
ARRAH: वर्चस्व को लेकर बालू घाट पर दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई। इस दौरान एक मजदूर को गोली लगी है। जिसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। गंभीर रूप से घायल मजदूर को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत अजीमाबाद बालू घाट की है।
जहां दो गुटों के बीच पहले हाथापाई हुई। इसकी सूचना अजीमाबाद थाने को दी गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे जिसके बाद मामला शांत हुआ। लेकिन पुलिस टीम के जाते ही कुछ देर बाद दोनों गुट आपस में फिर से भिड़ गए और देखते ही देखते दोनों तरफ से गोलीबारी होने लगी। इस दौरान गोली एक मजदूर को जा लगी। गोली लगने से मजदूर बुरी तरह से घायल हो गया।
गोलीबारी की घटना की खबर जैसे ही अजीमाबाद थाने को मिली। पुलिस फिर मौके पर पहुंच गयी और घायल मजदूर को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल मजदूर का इलाज चल रहा है। गोलीबारी की घटना में संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गोलीबारी की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।