BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना
18-Nov-2020 02:22 PM
DESK: बीजेपी नेता की हत्या के लिए उसकी ही पत्नी ने सुपारी दे दी, लेकिन राहत की बात रही की पुलिस ने दोनों शूटरों को घटना का अंजाम देने से पहले गिरफ्तार कर लिया. यह घटना यूपी के बलिया की है.
पत्नी हड़पना चाहती है संपत्ति
बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ठाकुर अनूप सिंह ने पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कराया है. आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी विभा सिंह उसकी संपत्ति हड़पने के लिए उसकी हत्या कराना चाहती है. इसको लेकर उसने दो शूटरों को पैसा भी दे दिया है.
दो शूटर गिरफ्तार
पुलिस ने विकास लोहार और छोटे सिंह के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है. दोनों पहले ही कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. दोनों को ही बीजेपी नेता की पत्नी ने सुपारी दी थी. पति-पत्नी के बीच विवाद भी चल रहा है. दोनों का केस बलिया फैमिली कोर्ट में चल रहा है. बीजेपी नेता ने पुलिस को बताया है कि सुपारी देने का ऑडियो उसके पास है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.