Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत
27-Oct-2020 09:58 AM
BALIYA: बीजेपी के एक नेता के बेटे के जन्मदिन पार्टी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसमें भोजपुरी सिंगर गोलू राज को बुलाया गया था. वह डांसरों के साथ स्टेज पर थे. इस दौरान ही भीड़ में शामिल एक शख्स ने फायरिंग की है. यह गोली सिंगर गोलू राजा को लग गई. यह घटना गड़वार थाना क्षेत्र के महाकरपुर गांव की है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गोलू राजा के दाहिने हाथ में गोली लगी है. उनको इलाज के लिए पहले मऊ भेजा गया है. फिर वहां से बक्सर भेजा गया है. उनकी स्थिति खतरे से बाहर बजायी जा रही है. फिलहाल बक्सर के एक हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है.
अफरा-तफरी का हो गया माहौल
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि फायरिंग के बाद कार्यक्रम में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है. स्टेज पर कई डांसर भी मौजूद थी. सिंगर निशा उपाध्याय के साथ कार्यक्रम पेश कर रहे थे. इसी दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गयी. एक गोली गायक गोलू राजा की बांह में लगी. वे मंच से कूदकर नीचे भागे. इस घटना में बाकी कलाकार सुरक्षित बच गए है. अब तक केस दर्ज नहीं कराया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. बता दें कि गोलू राजा आरा जिले के नवाडीह थाना क्षेत्र के सिगरहटा गांव के रहने वाले हैं. वह एलबम में गाना गा चुके हैं. इसके अलावे वह कुछ फिल्मों में भी काम किए है. कई स्टेज शो भी कर चुके हैं.